बदायूं। मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर प्री-प्राइमरी के अंतर्गत कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा एक तक के छोटे बच्चों के लिए यलो डे का आयोजन किया गया, जहां पीले रंग के गुब्बारों और फूलों से सजे परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग की सुंदर ड्रेस पहनकर पहुंचे।
बच्चों ने विविध प्रकार के पीले फूलों, फलों, पशुओं एवं स्कूल वाहन आदि की वेश-भूषा धारण की। इस विशेष दिन पर बच्चों के लिए मैंगो क्राफ्ट, सनफ्लावर मेकिंग जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां और ‘यलो टिफिन पार्टी’ आयोजित की गई जिसमेंबच्चे पीले रंग के भोज्य पदार्थ लेकर आए। इसके माध्यम से शिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को पीले रंग के फलों, सब्जियों और वस्तुओं की जानकारी देकर उनके भीतर रचनात्मकता और सकारात्मकता का संचार किया। इसके अलावा बच्चों ने प्रकृति से संबंधित गानों पर पीले रंग के रिंग पहनकर रिंग डांस भी किया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि पीला रंग ऊर्जा, ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक है; जिस तरह सूरज की किरणें दुनिया को रोशन करती हैं, उसी तरह हमारे बच्चे अपनी ऊर्जा से समाज को आलोकित करते हैं और ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास के साथ सीखने की ललक को बढ़ाते हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT