मेधावियों और बुजुर्गों का सम्मान, धूमधाम से मनाया महेश नवमी महोत्सव

मेधावियों और बुजुर्गों का सम्मान, धूमधाम से मनाया महेश नवमी महोत्सव

बदायूं। बिल्सी में महेश नवमी महोत्सव, माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता रहे जबकि पूरनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र महेश्वरी, मैलानी की  नगर पालिकाध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी के साथ जेवर नगर पंचायत के अध्यक्ष पहलवान नारायण माहेश्वरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

इस मौके पर कनिष्क सोमानी, रिया महेश्वरी, सौंदर्य और नियति सोमानी, आध्या महेश्वरी, रुद्र महेश्वरी, सिद्धि महेश्वरी आदि बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। महेश नवमी महोत्सव के अध्यक्ष  चंद्रसेन महेश्वरी ने दूरदराज से आए समाज के साथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

समिति के निशांत महेश्वरी, घनेंद्र महेश्वरी, निशिकांत महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, यतेंद्र माहेश्वरी,  सचिन असावा, विष्णु असावा, गगन महेश्वरी, सतीश चंद्र महेश्वरी, जयप्रकाश लड्डा, अशोक महेश्वरी, अनिल महेश्वरी, अवधेश लड्डा राजेश महेश्वरी, आदि सभी ने पत्रकारों और निर्वाचित समाज के सभासदों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। रिसौली गांव से आईं 105 वर्षीय विद्या देवी ने महेश समिति को आशीर्वाद दिया। 

------

इन मेधाओं को भी किया गया सम्मानित

बदायूं। चिकित्सा के क्षेत्र  में समाज के स्वप्निल लड्डा माहेश्वरी और सुयश महेश्वरी के एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एवं बीएएमएस में भावना महेश्वरी, श्रृष्टि माहेश्वरी, अभिनव पीड़ीवाल और सुधांशु महेश्वरी को तथा क्षितिज माहेश्वरी के सीए और नंदिनी माहेश्वरी के एमसीए, शिवानी माहेश्वरी के एमबीए, प्रिया माहेश्वरी के बीटेक, उन्नति राठी के एलएलबी, युक्ता असावा के एलएलबी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। 10वीं और 12 वीं में भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। आयोजन से प्रभावित होकर जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पहलवान नारायण महेश्वरी ने समिति को 1,01,000 रुपए दान देने की घोषणा की।

----

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर महिला अध्यक्ष ममता राठी, धरती माहेश्वरी, पिंकी काबरा, नैना माहेश्वरी, रचना लड्डा, रितु माहेश्वरी, भावना माहेश्वरी, इंदिरा महेश्वरी, सुनीता असावा, दिप्ती माहेश्वरी, रेखा महेश्वरी, सुमित महेश्वरी, डॉ. ध्रुव महेश्वरी, गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संचालन  अवधेश लड्ढा महेश्वरी और विष्णु असावा ने किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto