बदायूं के इस होटल में आकर 'हैप्पी' होते थे लोग...दो जोड़े पकड़े पुलिस ने

बदायूं के इस होटल में आकर 'हैप्पी' होते थे लोग...दो जोड़े पकड़े पुलिस ने

इस्लामनगर के ओयो होटल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा

बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में चल रहे एक ओयो होटल में पुलिस ने छापा मारकर दो जोड़ों को हिरासत में ले लिया। इसमें एक जोड़ अधेड़ उम्र का तो दूसरा युवा था। पुलिस ने होटल में अय्याशी होने की सूचना पर यहां छापा मारा था। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्लामनगर में बिल्सी रोड पर हैप्पी मैरिज हॉल व हैप्पी होटल में अय्याशी का अड्डा चलाया जा रहा है। यहां जोड़ों को घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता है। मंगलवार को जब पुलिस ने यहां छापा मारा तो दो जोड़े यहां मिले। इसमें एक अधेड़ उम्र का तथा दूसरा युवा उम्र का जोड़ा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। महिला व युवती के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया, जबकि पुरुष हिरासत में हैं। बताते हैं कि होटल संचालक पुलिस के आने पर भाग गया। पुलिस पहुंचने पर होटल के बाहर काफी भीड़ एकत्र हो गए। होटल को पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया है। बताते हैं कि मौके पर कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए थे, जिन्होंने होटल को सील करने की मांग की। 

--------

पिछले दिनों बिसौली में सील किया गया था होटल

बदायूं। कुछ दिनों पहले बिसौली तहसील में दबतोरी रोड पर भी एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने बंद कराया था। इस होटल में भी आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत पुलिस को की गई थी। 

-------

बदायूं शहर में तो ऐसे होटलों की भरमार

बदायूं। शहर में तो ऐसे होटलों की भरमार है जो जोड़ों को घंटों के हिसाब से रंगरेलियां करने के लिए कमरे उपलब्ध कराते हैं। बरेली रोड पर पुरानी चुंगी के निकट ऐसे एक-दो होटलों पर छापमारी कर रंगेहाथ जोड़ों को पकड़ा भी जा चुका है लेकिन कुछ ही दिनों पर सांठगांठ कर होटल संचालक अपना धंधा फिर शुरू कर देते हैं। 

--------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- बदायूं में बिना मानक इस जगह चल रहा था अवैध होटल...हो रहा था यह 'काम'

https://sabkibaat.in/post/an-illegal-hotel-was-operating-without-any-standards-at-this-place-in-badaun---this--work--was-being-done-

- इस 'ओयो' होटल में पड़ी थी शिक्षक और छात्रा की लाश...प्रेम प्रसंग में जान दी या कुछ और!

https://sabkibaat.in/post/the-dead-bodies-of-a-teacher-and-a-student-were-found-in-this--oyo--hotel---did-they-die-because-of-a-love-affair-or-something-else-

- वीडियोः 'फूड डिलीवरी' की तरह होटलों में भेजी जा रही थीं लड़कियां, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

https://sabkibaat.in/post/girls-were-being-sent-to-hotels-like--food-delivery--sex-racket-busted

- मढ़ई चौक पर बने मकान में देह व्यापार का 'शोर', पुलिस ने दो को पकड़ा, युवती मौका पाकर भागी

https://sabkibaat.in/post/noise-of-prostitution-in-the-house-built-on-madhai-chowk-police-caught-two-the-girl-ran-away-after-getting-the-opportunity

- पुरानी चुंगी के होटल में बुलाई प्रेमिका, पकडे़ गए तो हुआ हंगामा

https://sabkibaat.in/post/called-girlfriend-in-old-chungi-hotel-created-ruckus-when-caught

- किंग और क्वीन के बाद अब ग्रांड होटल में पुलिस का छापा, कई जोड़े हिरासत में

https://sabkibaat.in/post/police-reid-in-hotal-grand




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto