बदायूं में बिना मानक इस जगह चल रहा था अवैध होटल...हो रहा था यह 'काम'
SAB KI BAAT
Nov 06 2025
6440
बिसौली-दबतोरी रोड पर चल रहे होटल को नायब तहसीलदार और पुलिस ने किया सील
बदायूं। जिले में एक स्थान पर बिना किसी मानक और अनुमति के होटल का संचालन किया जा रहा था, जिसे शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सील कर दिया है। लोगों का कहना है कि यहां लगातार संदिग्ध गतिवधियां जारी थीं तथा अक्सर युवक-युवतियों का आना जाना यहां लगा रहता था।
यह मामला बिसौली के दबतोरी रोड का है। यहां राव होटल के नाम से एक होटल संचालित है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ यहां पहुंचे और होटल को सील कर दिया। पुलिस को देखते ही आसपास के लोगों में खुसरपुसर शुरू

हो गई। लोगों में चर्चा थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है, साथ ही यहां लड़के और लड़कियों की आवाजाही भी अक्सर रहती है। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि होटल में युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराकर उनसे मोटी रकम ली जाती है। लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि होटल का न तो वैध लाइसेंस था और न ही अन्य मानक पूरे किए गए थे।
--------
होटल पर लिखा था होम स्टे
बदायूं। जिस राव होटल को सील किया गया है, उस पर होटल और होमस्टे का बोर्ड लगा है। बता दें कि ऐसे ही किसी भवन को होमस्टे का दर्जा नहीं दिया जा सकता, इसके भी कुछ मानक होते हैं। हाल ही में सरकार ने घरों को होमस्टे के तौर पर पंजीकृत करने के कुछ नियम निर्धारित भी किए हैं।
-------
युवक बोला- 'जिसका होटल, वह नहीं था मौके पर'
बदायूं। होटल संचालक का पक्ष लेने के लिए जब 'सबकी बात न्यूज' ने दिए नंबर पर फोन किया तो जिस युवक ने फोन उठाया, उसने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि जिसका होटल है, वह फोन छोड़ गए हैं और सील करते समय वह वहां नहीं थे। युवक ने होटल संचालक का नाम विशाल बताया।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
