स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन

स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन

जिला विज्ञान क्लब ने कराए कार्यक्रम, विजयी प्रतिभागियों को दिए गए पुरस्कार

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में संपन्न करवाए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय तथा विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर कोतवाली राजेंद्र सिंह पुंडीर रहे। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और पर्यावरण विषय पर समूह गान एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। 

------

इन प्रतिभागियों ने पाए स्थान

बदायूं। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा दीप्ति प्रथम स्थान पर रही। चार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता में संविलयित विद्यालय बिसौली के बबलू जूनियर वर्ग में, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की छात्रा कुमारी नूरअफशां किशोर वर्ग में तथा इसी कॉलेज की अंशिका तरुण वर्ग में प्रथम स्थान पर रही। 


विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाल वर्ग में इला तथा वंदना प्रथम स्थान पर रहे।  किशोर वर्ग में प्रतिष्ठा सक्सेना तता तरुण वर्ग में कुमारी नव्या प्रथम स्थान पर रही। महक, अंशिका, सेंफी, अंशी, अनामिका, रुचि राजपूत, वर्षा, शगुन के मॉडल की भी प्रशंसा की गई। अन्य विद्यार्थियों के प्रदर्शन भी सराहनीय रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य संजीव यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया। 

-----------

इन लोगों ने दिया व्याख्यान

बदायूं। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज पाल सिंह ने पर्यावरण विषय पर बहुत ही गहन एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसे बहुत सराहा गया। योग शिक्षक हरिओम वर्मा ने योग एवं स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों से फास्ट फूड छोड़ने और देसी ताजा तथा संतुलित भोजन लेने तथा नियमित, संयमित दिनचर्या बनाए रखने का आवाहन किया। 

प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज यादव, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, पर्यावरण प्रमुख संदीप वार्ष्णेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदोरिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली की प्रधानाचार्या कुमारी अवंतिका, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख प्रीतम सिंह सहित अनेक लोगों ने स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर प्रकाश डालते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. प्रीति वार्ष्णेय, डॉ. स्वाति रानी, राहुल शंखधार, अमित शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार एवं रविकांत पांडे ने किया। समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि सात फरवरी को जीलॉट पब्लिक स्कूल में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम और नौ फरवरी को बीआईआईएमटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto