विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की पंचायत

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की पंचायत

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बिल्सी तहसील में मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बाद में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा गया। 

तहसील अध्यक्ष रामसिंह व ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र यादव ने कहा कि कई वर्ष बाद भी टंकी में जल आपूर्ति नहीं की गई जिससे किसानों और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर गांवों में साफ सफाई नहीं होती है। सफाई कर्मचारी माह में एक या दो बार ही सफाई करने आता हैं जिससे गांव प्रदूषित हो रहा है जो एक बड़ी समस्या है। ऐसे लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। बिल्सी तहसील में सहकारी समितियों पर यूरिया व डीएपी की कमी बनी हुई है। किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया डीएपी उपलब्ध कराई जाए। ये भी कहा कि किसानों को नैनो यूरिया लेने पर भी मजबूर किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी मरीजों को परिसर से बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाइयां लिखी जाती हैं जिससे किसान व गरीब मजदूर को महंगी दवाइयां लेनी पड़ती हैं। ग्राम कुदारनी में अक्सर गाय और सांड़ घूमते रहते हैं इससे किसानों की खेती को नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू, चोखे लाल, संजीव, वसीम खान, शैलेंद्र कुमार, रईस अहमद मलिक, बब्बू, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto