अब सरकार देगी छात्रवृत्ति, इस स्कूल के चार बच्चों ने बनाया मेरिट लिस्ट में स्थान
SAB KI BAAT
Apr 26 2024
2130
बदायूं। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के सबसे अधिक छात्र मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। विद्यालय के चार छात्रों ने इस वर्ष इस परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया। इसके अंतर्गत छात्रों को सरकार द्वारा 48000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र सूर्यांश तोमर ने आठवीं रैंक, जागृति सिंह ने 20 वीं रैंक, क्रांति ने 23 वीं रैंक तथा योगेन्द्री कुमारी ने 36वीं रैंक पाकर इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। इस अवसर पर छात्रों को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनीष कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उनके कॅरिअर से संबंधित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, शिक्षक जावेद सिद्दीकी, अजय पाल एवं ग्राम वासियों ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT