बदायूं। मदर एथीना स्कूल के सूफियान अहमद ने जेईई एडवांस में 510वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
सूफियान शुरू से ही बहुत होनहार एवं मेधावी छात्र रहा है। उसने कक्षा-10वीं एवं 12वीं में भी टॉप-5 में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया था। सूफियान ने बिना किसी बाहरी कोचिंग के केवल विद्यालय में नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर एवं स्वाध्ययन कर परिश्रम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है जो कि अपने-आप में अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। सूफियान अहमद की इस सफलता ने उसके परिवार एवं विद्यालय को उस पर गर्व है।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सूफियान अहमद को शुभकामना प्रेषित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। उन्होंने यह भी बताया कि हम विद्यार्थियों को सीनियर कक्षाओं में न केवल पुस्तकीय ज्ञान अपितु प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ज्ञान एवं प्रशिक्षण भी प्रदान करते रहते हैं जो कि ऐसे अवसरों पर उनके लिए सहायक होता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
