ध्यान से हमारी आन्तरिक दशा का निर्माण होता हैः लखन

ध्यान से हमारी आन्तरिक दशा का निर्माण होता हैः लखन

बदायूं। विकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनुपूरा में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान शिविर के दूसरे दिवस में हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा जीवन उपयोगी चर्चा और रोचक अभिप्रेरित करने वाले प्रसंगों के साथ ध्यान सत्र को कराया गया। प्रशिक्षक लखन सिंह ने कहा कि ध्यान से हमारी आन्तरिक दशा का निर्माण होता है और वह दशा हमें आत्मसुधार की ओर बदल देती है। 

संस्था के जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने कहा कि हम स्वयं अपनी नियति के निर्माता है और हमारे कर्म- संस्कार उसमें विशेष भूमिका रखते हैं। हम जैसा सोचते हैं वैसा बनने लगते हैं। इसमें ध्यान का अभ्यास हमारे चरित्र निर्माण में  सहायता करता है। उपस्थित जिज्ञासुओं द्वारा भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय स्तर पर विशेष सहयोग रामसिंह एवं दिवाकर शर्मा का रहा। इस अवसर पर हार्टफुलनेस टीम की ओर से ग्राम भगवतीपुर के ग्राम प्रधान चरन सिंह एवं नवीन शाक्य का भी कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष सहयोग रहा।

-------

शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ

बदायू। सोमवार को एकात्म अभियान के अन्तर्गत हार्टफुलनेस संस्था की ओर से कस्वा कुवंरगाव में सेठ छदम्मी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ। 

दूसरी ओर कस्बा के ही ज्योति बाल विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में छात्रों को एवं उपस्थित शिक्षकों को हार्टफुलनेस रिलेक्शेसन एवं ध्यान का सत्र कराया गया। प्रबंधक नवजोत शर्मा ने छात्रों को सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठकर ध्यान करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रशिक्षक अनुज सक्सेना, लखन सिंह, ग्राम प्रधान भगवतीपुर चरन सिंह रहे। कार्यक्रम संयोजक अवनेश्वर सिंह का विशेष सहयोग रहा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto