एक वोट डालने के लिए डीएम ने दिए '18 हजार'...फ्लाइट से पहुंचा वोटर, 100 प्रतिशत हुआ मतदान
SAB KI BAAT
May 20 2024
8410
सब की बात न्यूज। पांचवें चरण के लिए सोमवार को हुए मतदान में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जब एक वोट डलवाने के लिए खुद डीएम ने 18 हजार रुपये की व्यवस्था की और वोटर के लिए पहले फ्लाइट का टिकट बुक कराया और फिर सरकारी गाड़ी भेजकर बुलाया। इसके बाद इस जगह मतदान का प्रतिशत सौ पहुंच गया।
मामला ललितपुर का है, जहां इस समय डीएम के रूप में अक्षय त्रिपाठी तैनात हैं। यहां सोमवार को हुए चुनाव में ब्लॉक मडावरा के ग्राम सौलदा, बुदनी नाराहट और ब्लॉक बिरधा के ग्राम बम्हौरी नांगल में शत-प्रतिशत वोट पड़े। दरअसल, यहां के डीएम द्वारा जनपद में निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराने के लिये लम्बे समय से कवायद की जा रही थी। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया जा रहा था।
बताते हैं कि ग्राम सौलदा में 357 मतदाता हैं। इनमें से एक मतदाता शेर सिंह बेंग्लुरु में काम करता है। चुनाव के वक्त अन्य सभी मतदाता गांव में ही मौजूद थे लेकिन शेर सिंह के गांव में न होने के कारण शत प्रतिशत मतदान होना संभव नहीं था। इस पर डीएम ने बीएलओ आदि को बुलाकर आपस में 18 हजार रुपये एकत्र कर शेरसिंह को बेंगलुरु से फ्लाइट से भोपाल तक बुलवाया। वहां से उसे सरकारी गाड़ी भेजकर गांव लाया गया। इसके बाद उसने वोट डाला, जिसके बाद गांव में शत प्रतिशत मतदान पूरा हो गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
