मौसेरी भाभी को ले भागा देवर...पत्नी से बोला- 'भैंस और जेवर भी साथ लाउंगा'

मौसेरी भाभी को ले भागा देवर...पत्नी से बोला- 'भैंस और जेवर भी साथ लाउंगा'

पीड़ित पति ने ससुराल वालों से की शिकायत तो पत्नी ने पीट दिया उसे, अक्सर पहले भी पीटती रहती थी पत्नी

तीन-तीन बच्चों के मां-बाप हैं देवर और भाभी

बदायूं। मौसेरे देवर के इश्क में गिरफ्तार एक महिला घर छोड़कर उसके साथ भाग गई। महिला तथा उसका देवर दोनों ही तीन-तीन बच्चों के मां-बाप हैं। बताते हैं कि महिला का पति सीधा सादा है और महिला अक्सर अपने पति की पिटाई भी लगा देती थी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। 

मामला इस्लामनगर के एक गांव का है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। व्यक्ति की मां के अनुसार, उसकी बहन का कुछ ही समय पहले निधन हुआ है। बहन का बेटा अक्सर उनके घर आता-जाता था। उसके भी तीन बच्चे हैं। पीड़ित की मां ने बताया कि कुछ समय पहले उसे अपनी बहन के बेटे पर शक होने लगा। वह अक्सर उनकी बहू यानी अपनी मौसेरी भाभी से ज्यादा हंसी मजाक करने लगा था। उसने अपने बेटे को यह बात बताई तो बेटे ने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी अपने पति को ही पीटने पर आमादा हो गई। बताते हैं कि अक्सर पहले भी वह अपने पति को पीटती रहती थी। 

कुछ दिन पहले महिला अपने मौसेरे देवर के साथ भागकर उसके घर चली गई। पीड़ित पति ने जब इसकी शिकायत पत्नी के मायके में की तो वे भी अपनी बेटी का ही पक्ष लेने लगे और पीड़ित के घर आ धमके। आरोप है कि यहां से वह एक भैंस तथा कुछ जेवर आदि ले जाने लगे। हंगामा देखकर गांव के लोग इकट्ठे हुए तो किसी ने पुलिस को भी बता दिया। ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस को देखकर वे वहां से चले गए। 

-------

देवर ने अपनी पत्नी को भी बरगलाया

बदायूं। पीड़ित की मां के अनुसार, जब बहन के बेटे की पत्नी ने इस बात का विरोध किया कि वह अपनी मौसेरी भाभी को क्यों ले आया तो उसने अपनी पत्नी को ही यह कहकर बरगला दिया कि कुछ ही दिन में वह एक भैंस व जेवर आदि भी ले आएगा। यह सुनकर उसकी पत्नी भी मान गई। अब भागने वाली महिला के पीड़ित पति ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto