दो बहनों का झगड़ा....भाई ने डांटा तो खा लिया जहर, एक-एक करके दोनों की मौत
बदायूं। सहसवान में दो बहनों का झगड़ा दोनों की मौत पर जाकर खत्म होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। खाना बनाने की बात पर दोनों बहनें आपस में झगड़ पड़ीं तो भाई ने उन्हें डांट दिया। इससे क्षुब्ध दोनों बहनों ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। एक-एक करके दोनों की मौत हो गई।
मामला सहसवान के भवानीपुर खल्ली का है। यहां जब्बार का परिवार रहता है। परिवार में 17 साल की बेटी मैरूल और 18 साल की मैरीन उर्फ जीवा भी थीं। रविवार को घर में खाना बन रहा था कि इसी बीच मैरून और मैरीन में खाना बनाने की बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। दोनों बहनें एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। इसे देखकर उनके भाई ने उन्हें डांटकर चुप करा दिया। बताते हैं कि भाई की डांट दोनों को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों को जब इसका पता चला तो वे दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन वहां डॉक्टर ने मैरीन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर जब तक मैरून का इलाज कर पाते कि तब तक उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक साथ दो मौतों के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
936
-
बदायूं समाचार
608
-
गतिविधियां
484
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
