नाबालिग को भगा ले गया शादीशुदा युवक...पुलिस ने तलाशने को ले लिये 19 हजार

नाबालिग को भगा ले गया शादीशुदा युवक...पुलिस ने तलाशने को ले लिये 19 हजार

बदायूं। दातागंज के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी को एक शादीशुदा व्यक्ति बहलाफुसलाकर ले गया। ग्रामीण का आरोप है कि पुलिस ने उससे उसकी बेटी तलाशने के नाम पर 19 हजार रुपये ले लिए लेकिन बेटी का पता नहीं लगा। 

ग्रामीण का कहना है कि उसकी बेटी की उम्र 15 साल है। विगत 27 अप्रैल को विनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। यह व्यक्ति शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि इसके बाद वह थाने गया और पुलिस से शिकायत की तो हल्का इंचार्ज ने उससे उसकी बेटी को तलाश करने के लिए 19 हजार रुपये ले लिए लेकिन एक माह बाद भी उसकी बेटी का पता नहीं चल सका है। ग्रामीण का कहना है कि उसकी बेटी को ले जाने में उस व्यक्ति के माता पिता तथा भाई भी साथ हैं। उसने एसएसपी से अपनी बेटी को तलाश करने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto