प्रेम प्रसंग या कुछ और...डीएम आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या

प्रेम प्रसंग या कुछ और...डीएम आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या

बदरपुर का मूल निवासी कर्तव्य पटेल अपनी मां के साथ रहता था शिवपुरम में

राजकीय डिग्री कॉलेज में एमकॉम का छात्र था, रिकवरी एजेंट का भी करता था काम

एक युवक पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सब की बात न्यूज

बदायूं। शहर के सिविल लाइंस इलाके में डीएम आवास के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ टहल रहा था। परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सिविल लाइंस इलाके के गांव बदरपुर का रहने वाला 23 वर्षीय कर्तव्य पटेल आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में एमकॉम का छात्र था। इसके साथ ही वह एक फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट भी काम करता था। इस समय वह शिवपुरम मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहता था।  रविवार सुबह कर्तव्य अपने दोस्त उत्कर्ष मिश्रा, काका और अजय पटेल के साथ सुबह करीब चार बजे घटनास्थल के पास टहल रहा था। 

बताया जाता है कि उसी समय शौर्य ठाकुर नाम का एक युवक भी वहां आ गया और उसने एक के बाद एक करके तीन गोलियां टहल रहे युवकों की तरफ चला दीं। एक गोली कर्तव्य की पीठ पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बताया जाता है

कि ये देखकर उसके दोस्त उसे बाइक पर लेकर जिला अस्पताल की तरफ भागे। परिवार वालों को भी खबर दे दी गई। परिवार वाले उसे बरेली ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 

------

तो क्या कर्तव्य का दोस्त है हत्यारा ?

बदायूं। हत्या की वजह अभी तक तो स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने शौर्य ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शौर्य भी कर्तव्य का

दोस्त था। ऐसे में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे लोन की रिकवरी से जुड़ा मामला बता रहे हैं। 

-------

बाइकर्स गैंग की रंजिश का नतीजा भी हो सकती है हत्या

बदायूं। जिले में काफी समय से बाइकर्स गैंग सक्रिय है। इस प्रकार के दो गुट बताए जाते हैं, जिनके बीच पहले भी गोलीबाजी और मारपीट हो चुकी है। ऐसे में यह मामला दो गैंग के बीच वर्चस्व से जुड़ा भी हो सकता है। 

--------

घर से इतनी दूर टहलने क्यों आया था कर्तव्य

बदायूं। मूलरूप से बदरपुर गांव का रहने वाला कर्तव्य पटेल शिवपुरम मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहता था। यहां सवाल ये है कि वह वहां से सुबह चार बजे इतनी दूर डीएम आवास के पास टहलने क्यों आया और यदि चारों दोस्त टहलने भी आए थे तो उनके पास बाइक क्यों थी, क्योंकि बताते हैं कि गोली लगने के बाद दोस्त उसे बाइक से ही जिला अस्पताल लेकर भागे थे। एक सवाल ये भी है कि हत्यारे को कैसे पता था कि सुबह चार बजे कर्तव्य वहां मिलेगा। इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने फिलहाल कर्तव्य के दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वे सभी घटना के चश्मदीद हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto