नीट में रिया की सफलता से एचपी इंटरनेशनल स्कूल में खुशी की लहर

नीट में रिया की सफलता से एचपी इंटरनेशनल स्कूल में खुशी की लहर

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा रिया पटेल ने नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) 2025 को उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और जनपद का भी नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रिया की मेहनत, लगन और संकल्प इस सफलता की असली कुंजी है। यह पूरे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। हमारी कोशिश हमेशा से रही है कि हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार सर्वाेत्तम मार्गदर्शन और सुविधाएं दी जाएं।

प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने भी रिया की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा है। रिया ने यह दिखा दिया कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आने वाले वर्षों में हम और भी ऐसे परिणामों की आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि रिया की सफलता न सिर्फ एक उपलब्धि है, बल्कि बदायूं की बेटियों के लिए एक प्रेरक संदेश है कि मेहनत ही सपनों को पंख देती है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto