सुनिये चेयरपर्सन साहिबा...अब क्या अगली बारिश का इंतजार है !

सुनिये चेयरपर्सन साहिबा...अब क्या अगली बारिश का इंतजार है !


बदायूं। बुधवार से रुक रुककर हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। शहर की तमाम सड़कों पर न केवल जलभराव हो गया, बल्कि जगह-जगह खुले पड़े मैनहोलों ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया। सुभाष चौक पर काफी समय से टूटे पड़े मैनहोल में एक पिकअप फंस गई, जिसे काफी मुश्किल के बाद निकाला जा सका।  (देखें वीडियो)


बारिश में शहर के लोगों की परेशानी किसी से छिपी नहीं है। पालिकाध्यक्ष आए और गए, लेकिन जलभराव और नालों की स्थायी सफाई का इंतजाम कोई न कर सका। पिछले चुनाव में जब दीपमाला गोयल को हराकर फात्मा रजा ने कुर्सी संभाली थी तो बारिश का मौसम शुरू हो रहा था। इस पर पालिकाध्यक्ष तथा उनके पति पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा था कि इस बार समय कम है, लेकिन नालों की सफाई का वह हरसंभव प्रयास करेंगे। पर, अगली बारिश में शहर की किसी सड़क पर जलभराव नहीं होगा। अब...असलियत सबके सामने है। वायदों और दावों के बीच इस बार भी जनता जलभराव और कीचड़ का दंश झेल रही है। नालों की कीचड़ और गंदगी निकलकर सड़कों पर बह रही है और जनता उसके बीच से निकलने को मजबूर है। इससे न केवल पालिकाध्यक्ष के दावों की कलई खुल गई है बल्कि जनता भी सोचने पर मजबूर है कि उनका वोट क्या बेकार गया।


जलभराव के बीच एक पिकअप भी सुभाष चौक से पुराना बाजार जाने वाली रोड पर फंस गई। दरअसल, यहां एक मैनहोल काफी समय से टूटा पड़ा है जो कई बार कहे जाने के बाद भी पालिका ने सही नहीं कराया। इसका अंजाम आज पिकअप के फंसने के रूप में सामने आया। इससे पहले भी यहां दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहे हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto