नौ साल बाद मिली थी जेल से रिहाई...निकलते ही मौत कर रही थी इंतजार
SAB KI BAAT
Sep 13 2024
4450
कन्नौज। जेल से नौ साल की सजा काट रहा एक व्यक्ति जेल से निकलते ही हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। साथ में उसकी बेटी भी थी। हादसे में बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गुगरापुर का रहने वाला विजय कुमार 21 मई 2012 को हुई एक हत्या के मामले में इटावा जेल में बंद था। उसे नौ साल की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि उसने पडुआपुर गांव के छोटेलाल की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें विजय मुख्य आरोपी था। पहले वह अनौगी जेल में था। बताते हैं कि नौ साल की सजा काटकर विजय शुक्रवार को जेल से रिहाई के बाद पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहा था। सभी लोग ऑटो में सवार थे। इटावा से वे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। रास्ते में दिल्ली की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय कुमार और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT