भाकियू कार्यकर्ताओं को स्टेशन नहीं जाने दिया पुलिस ने, मालवीय आवास पर दिया ज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं को स्टेशन नहीं जाने दिया पुलिस ने, मालवीय आवास पर दिया ज्ञापन


बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको का आयोजन रेलवे स्टेशन बदायूं पर रखा था।

जिले के किसान बिना गमछा और बिना टोपी पहने रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इससे पहले कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। पुलिस ने प्लेटफार्म पर किसी कार्यकर्ता को नहीं जाने दिया और रेलवे स्टेशन पर पीएसी तैनात कर दी। तीन-चार थानों की पुलिस ने स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। जब कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस वालों ने बातचीत की तो उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ इकट्ठा कर लिया और सभी कार्यकर्ताओं को मालवीय आवास पर पहुंचने को कहा। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर को पुलिस ने सुबह चार बजे ही नजरबंद कर दिया और रेलवे स्टेशन नहीं जाने दिया। बाद में सभी कार्यकर्ता मालवीय आवास पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस प्रशासन जिलाध्यक्ष को अपनी गाड़ी में बिठाकर मालवीय आवास लेकर आ गए। वहीं पर उन्होंने पंचायत की और ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। जनता अपने हकों की लड़ाई शालीनतापूर्वक प्रदर्शन करके लड़ रही थी लेकिन प्रशासन सत्ता के दबाव में आकर उनके हकों को कुचल रहे हैं। किसानों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। यह गलत है। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, प्रताप सिंह, हरि सिंह पटेल, हरबंस सिंह, द्वारिकी सिंह, मोहम्मद मोइन, वीरू, कुसुमलता, कमला देवी, उषा रानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव सूरजपाल सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto