कवियों ने पृथ्वीराज चौहान को किया याद

कवियों ने पृथ्वीराज चौहान को किया याद

कवियों ने पृथ्वीराज चौहान को किया याद

बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ कवयित्री शिवरक्षा पांडेय के संयोजन में पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि दीपक मुखर्जी दीप एवं विशिष्ट अतिथिगण कवयित्री ज्ञान देवी सत्य् एवं जगदीश निमिष रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कवियों ने पृथ्वीराज चौहान  के शौर्य का गुणगान करते हुए अपने ओजस्वी काव्य पाठ से खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना, कार्यक्रम संयोजिका शिवरक्षा पांडेय, भारतेंद्र सिंह, राजबाला धैर्य, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, राम कुमार अफरोज, रामशंकर शर्मा प्रेमी, धर्मपाल सिंह चैहान धर्म, राममूर्ति गौतम, अश्वनी कुमार तन्हा, रामप्रकाश सिंह ओज, कुमार आदित्य यदुवंशी, रामकृष्ण शास्त्री, प्रताप मौर्य, अतुल सक्सेना, ब्रह्मा पांडेय एवं राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto