राज मिस्त्री का काम करते-करते हो गया प्रेम...भागे प्रेमी युगल तो हुआ यह

राज मिस्त्री का काम करते-करते हो गया प्रेम...भागे प्रेमी युगल तो हुआ यह

बदायूं। राजमिस्त्री का काम करते-करते एक युवक को पड़ोसी घर की किशोरी से प्रेम हो गया। किशोरी भी उसके प्रेम में पड़ गई तो दोनों घर से भाग गए। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण अब गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। किशोरी के घर वालों ने पुलिस से शिकायत करते हुए दोनों की बरामदगी की मांग की है। 

मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी एक युवक का गांव के एक व्यक्ति के घर आना जाना था। बताते हैं कि दिल्ली निवासी युवक कुछ समय पहले गांव के व्यक्ति के घर राज मिस्त्री का काम करने आया था। यहां पड़ोस की एक दूसरे संप्रदाय की 16 साल की किशोरी से युवक की आंख लड़ गई। जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। शुक्रवार को नाबालिग के घर वाले खेत पर गए हुए थे तभी किशोरी घर से लापता हो गई। उन्होंने किशोरी को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्हें जानकारी हुई कि पड़ोस में रहने वाले लोगों के यहां जो युवक काम कर रहा था वह उनकी बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर दोनों की बरामदगी करने तथा आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बताते हैं कि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto