शिक्षा का मंदिर है जौहर यूनिवर्सिटी, इस पर बुल्डोजर चलवाना सही नहींः आबिद रजा

शिक्षा का मंदिर है जौहर यूनिवर्सिटी, इस पर बुल्डोजर चलवाना सही नहींः आबिद रजा

पूर्व मंत्री ने कहा- देश हित में शिक्षा संस्थाओं को तोड़ना नहीं बल्कि मज़बूत करना चाहिए

बोले- जौहर विश्वविद्यालय को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय पर रामपुर प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलाने का आदेश देना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। प्रशासन का यह कदम शिक्षा के खिलाफ है। देश की आज़ादी के बाद जिस पार्टी की भी सरकार बनी उसने शिक्षा पर जोर दिया तथा शिक्षा संस्थान बनाने के लिए हमेशा प्रोत्साहन दिया।

प्रेस को जारी बयान में पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर सरकार जौहर विश्वविद्यालय को आजम खान साहब की मुखालफत से जोड़कर देख रही है तो यह सरासर गलत है। जौहर विश्वविद्यालय आज़म खां ने पूरे देश प्रदेश के हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई से चंदा लेकर बनाया है, जिसमें हर वर्ग के अमीर, मध्यम व गरीब लोगों ने चंदा दिया। जौहर विश्वविद्यालय को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में हिंदू और मुसलमान दोनों वर्गों के हज़ारों छात्र पढ़ते हैं। प्रशासन के कदम से सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार देश को आगे बढ़ाने की बात करती है। शिक्षा के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। नौजवान छात्र देश की ताकत होती है अगर नौजवान छात्र कमज़ोर हो गया तो देश कमज़ोर हो जाएगा। अगर जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र चलेगा तो शिक्षा के मंदिर पर बुलडोज़र चलेगा, छात्रों के भविष्य पर बुलडोज़र चलेगा और यह सरकार का कदम प्रदेश व देश हित में नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि छात्रहित और नौजवानों के हित में उनकी अपील है कि सरकार रामपुर प्रशासन को आदेशित करें कि जौहर विश्वविद्यालय को बुलडोज़र तोड़ने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto