मदर एथीना स्कूल में अंतर्सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में अंतर्सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-4 एवं कक्षा-5 के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रोमांचक ‘अंतर्सदनीय खो-खो प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के बालक-बालिकाओं हेतु अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

इस खेल में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन रणनीति, फुर्ती और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सत्या, विवेका, शौर्य एवं कर्मा सदन के बीच हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंतर्गत कर्मा एवं शौर्य के फाइनल में कर्मा सदन द्वारा तथा बालिका वर्ग के अंतर्गत शौर्य एवं कर्मा के फाइनल में शौर्य सदन द्वारा विजय प्राप्त की गई।

मैदान में गूंजती दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धक नारों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों में आपसी तालमेल, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अपने संदेश में कहा कि खेल बच्चों में न केवल शारीरिक सहनशक्ति विकसित करते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और जीवन में कभी हार न मानने का जज्बा भी पैदा करते हैं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto