टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
SAB KI BAAT
Aug 16 2024
1100
बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में विद्यालय के चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस पावन अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयीं। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, भाषण तथा नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक शरद बंसल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दीं। प्रधानाध्यापक दीपक अग्रवाल ने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT