मदर एथीना स्कूल में सजकर आए बच्चे, ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन
SAB KI BAAT
Aug 16 2024
1190
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय था - ‘विविधताओं का देश भारत’। इसमें प्रतिभाग करते हुए बच्चे विविध राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में सजकर आये जो कि बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे थे।
अधिकांश बच्चे भारत के लोकप्रिय महापुरुषों एवं वीर सैनिकों की वेशभूषा में भी सजकर उन्हीं का प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों को अभिप्रेरित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 (स) से कैवला, कक्षा-2 (ब) से अक्षय वर्मा, कक्षा-3 (ब) अराध्या गुप्ता, कक्षा-4 (ब) अपूर्वा मिश्रा, कक्षा-5 (ब) अनन्या मिश्रा, कक्षा-6 (ग) हेमंत कुमारी, कक्षा-7 (अ) योग्य राठौर और कक्षा-8 (ब) साक्षी यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने देश की विविध संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, रहन-सहन के विषय में जानकर उसकी विशिष्टता से परिचित व प्रेरित होते हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
492
-
राजनीति
161
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
