विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सड़कों का उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित
संबकी बात न्यूज
बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बदायूं में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार को लगभग 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया।
शहर बदायूं के रेलवे स्टेशन रोड स्थित गणेश गोटिया में एटीएम के समीप वाली गली में 13 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का उद्घाटन कर उसे स्थानीय निवासियों को समर्पित किया गया। वहीं ग्राम पनोटा में भगवान सिंह के मकान से रूपराम के मकान तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क, जिसकी लागत लगभग
17 लाख रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से निर्मित गांव के मुख्य मार्ग की सड़क, जिसकी लागत लगभग 12 लाख रुपये है, का उद्घाटन भी किया गया।
------
योजनाएं बना रहीं आम आदमी को सशक्त
बदायूं। इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों, बिजली, पानी एवं आधारभूत सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है।
------
ये रहे मौजूद
बदायूं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह, सभासद हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, दीपक सक्सेना, कल्लू गुप्ता, श्रीपाल वर्मा, सीमा राठौर, रचित साहू, मनोज चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, आशीष कश्यप, शाहिद खान आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT