बदायूं। मदर एथीना स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के समापन के अवसर एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए ‘पौधे-जीवन का परम स्रोत’ विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे दो अलग-अलग रचनात्मक श्रेणियों में बांटा गया।
पहली श्रेणी में प्लेग्रुप से कक्षा-5 तक के नन्हें बच्चों के लिए ‘क्ले मॉडलिंग’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी मिट्टी की मदद से छोटे-छोटे गमले, रंगीन फूल, फल और पेड़-पौधों के बेहद मासूम व आकर्षक मॉडल बनाकर सभी का

मन मोह लिया और खेल-खेल में यह सीखा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने जरूरी हैं। दूसरी श्रेणी में कक्षा-2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कोलाज मेकिंग’ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पुरानी पत्रिकाओं, रंगीन कागजों, सूखी पत्तियों और टहनियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए ‘पौधों के महत्व’ को दर्शाते हुए बेहद खूबसूरत और संदेशपरक कोलाज तैयार किए, जो यह बयां कर रहे थे कि पेड़-पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।
इस सफल आयोजन पर स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि बच्चों की यह सुंदर कला सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव है। जहां एक ओर ‘क्ले मॉडलिंग’ से बच्चों के मानसिक व क्रियात्मक कौशल का विकास हुआ, वहीं दूसरी ओर कोलाज मेकिंग के जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया है जो यह विश्वास दिलाते हैं कि ये नन्हें हाथ आने वाले कल को और अधिक हरा-भरा तथा सुरक्षित बनाएंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT