महाराष्ट्र में सिर में फावड़ा मारकर कर दी थी हत्या....12 साल बाद पकड़ा गया सहसवान का आरोपी

महाराष्ट्र में सिर में फावड़ा मारकर कर दी थी हत्या....12 साल बाद पकड़ा गया सहसवान का आरोपी

बदायूं। महाराष्ट्र में करीब 12 साल पहले हत्या कर भागे हत्यारोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने सहसवान से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी सहसवान का ही है। 

महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई दत्तात्रेय सरक के अनुसार, वर्ष 2013 में महेश कुमार रामचन्द्र नाम के व्यक्ति की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना वालीव मिरा भाईदर वसई विरार में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर, सहसवान जिला बदायूं आरोपित था। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से सहायता मांगी गई थी। बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई दत्तात्रेय सरक, मुख्य आरक्षी शिवाजी पाटिल, गोविन्द और बरेली एसटीएफ के एसआई राशिद अली, मुख्य आरक्षी शिवओम पाठक, संजय यादव, मनोज कुमार अवस्थी की टीम ने सहसवान में छापा मारा। टीम ने हत्यारोपी हीरा को जहांगीराबाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto