बाइक सवार के लिए मौत बन गया ई-रिक्शा...टक्कर हुई और चली गई जान
SAB KI BAAT
Jun 24 2024
1690
बदायूं। बाइक पर जा रहे एक युवक के लिए सामने से आ रहा एक ई-रिक्शा उसकी मौत का कारण बन गया। सहसवान के गांव बाजपुर निवासी निहालुद्दीन का बेटा नसरुद्दीन किसी काम से बाहर गया था। सोमवार को वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दूसरी तरफ जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसौल निवासी राशिद ई-रिक्शा लेकर सहसवान की ओर आ रहे थे। महावा नदी के टेड़ाघाट पुल के पास ई रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक और ई-रिक्शा में सवार जुनावई निवासी महिला कैलादेवी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नसरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। राशिद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नसरुद्दीन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
969
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
540
-
जिला
184
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
