बदायूं में हंसिया से रेत दिया अपनी ही बेटी का गला, फिर खेत में फेंककर ढूंढने का नाटक करता रहा बाप
खुद ही तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी बेटी की हत्या की रिपोर्ट
बदायूं। वजीरगंज के गांव लहरालाड़पुर में जिस युवती का शव खेत में पड़ा मिला था, उसकी हत्या उसके ही बाप ने हंसिया से गला रेतकर की थी। इस दौरान दस दिन से लापता युवती को ढूंढने का नाटक उसका बाप करता रहा। केवल यही नहीं, बेटी की लाश मिलने पर खुद ही तहरीर देकर उसने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पर, पुलिस ने हत्यारे बाप का पर्दाफाश कर उसे जेल भेज दिया।

विगत 29 दिसंबर सोमवार को वजीरगंज क्षेत्र के लहरा लाडपुर गांव के एक खेत में गांव की ही युवती सोनम का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। देखने से शव कई दिन पुराना लग रहा था, क्योंकि जगह-जगह पर उसका मांस गायब हो चुका था और
हड्डियां दिखाई देने लगी थीं। पुलिस के पहुंचने के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त सोनम के रूप में की थी। लाश की अवस्था देखकर ये भी अनुमान लगाया जा रहा था कि कहीं दुष्कर्म के बाद तो हत्या नहीं की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यह बात खारिज कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला काटकर होना पाया गया।
------
दस दिन से लापता थी सोनम
बदायूं। शव मिलने पर सोनम के पिता इकरार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। परिवार वालों के अनुसार, सोनम करीब दस दिन से लापता थी। बताया जाता है कि परिवार वालों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। शव
मिलने के बाद पुलिस ने विवेचना की तो घर वालों पर ही शक गहराने लगा। इसके बाद इकरार से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया।
---------
बोला- 'लड़की का चालचलन ठीक नहीं था इसलिये मार डाला'
बदायूं। पुलिस ने जब इकरार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने आलाकत्ल हंसिया भी बरामद करा दिया। उसने पुलिस का बताया किय उसकी बेटी
का चलन ठीक नहीं था। वह कई बार घर से भी चली गयी थी, जिससे परिवार वाले काफी परेशान थे। उन्होंने उसे काफी समझाया था लेकिन वह नहीं मानती थी। इससे गांव में उनकी बदनामी हो रही थी। इसी से आजिज आकर उसने उसे मार डाला।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
