बाइक की सर्विस कराने गया पति, घर में पत्नी व दो बच्चे जिंदा जल गए
SAB KI BAAT
Nov 03 2024
2830
सब की बात न्यूज। पति बाइक की सर्विस कराने गया था। इसी दौरान घर में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें उसकी पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई।खबर राजस्थान के जालौर जिले की है। यहां भीनमाल शहर में चेतन कुमार का मकान है। वह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नई बाइक ली थी, जिसकी सर्विस कराने वह रविवार को सिरोही गए थे। घर पर उसकी
35 वर्षीय पत्नी कविता, 10 वर्षीय बेटा ध्रुव और पांच साल की बेटी गौरवी घर पर थे। रविवार को वे घर में सो रहे थे कि इसी दौरान एसी में आग लग गई और दम घुटने के बाद आग लगने से उनकी मौत हो गई। पड़ोसियों को जब पता चला जब घर से धुआं निकलना शुरू हुआ। इस पर कुछ लोगों ने घर में जाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों की जली हुई लाशें मिलीं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
