आरोप- पैसा वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर बाप-बेटे पर रिपोर्ट दर्ज
सब की बात न्यूज
बदायूं। आबकारी विभाग में चपरासी की नौकरी लगवाने के लिए एक व्यक्ति से चार लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि दो लाख दस हजार रुपये ले भी लिए गए लेकिन नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मे शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराया।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी वीरेश द्वारा कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि करीब आठ साल पहले उसकी मुलाकात सहकारी समिति खाद्य गोदाम सैदपुर में सचिव पद पर तैनात साबिर अली से हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद साबिर अली ने उससे आबकारी विभाग में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने की बात की। विश्वास करते हुए मांगने पर उसने अपने सारे कागज भी साबिर को दे दिए। कुछ समय बाद साबिर ने उससे नौकरी लगवाने के एवज में चार लाख रुपये की मांग की।
वीरेश के मुताबिक उसने एक लाख 40 हजार रुपये नकद व 70 हजार रुपये चेक के द्वारा साबिर को दे दिए। इस चेक का भुगतान साबिर के बेटे यासीन के खाते में हो भी गया। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। ठगे जाने का एहसास होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन आरोपितों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया।
-------
गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी
बदायूं। रिपोर्ट में वीरेश ने कहा है कि लगातार रुपये मांगने पर आरोपितों ने विगत सात जून को उससे गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने इसकी शिकायत थाना वजीरगंज पुलिस समेत एसएसपी के यहां भी की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यासीन और साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
936
-
बदायूं समाचार
608
-
गतिविधियां
484
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
