बदायूं में इस भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा, नगर पालिकाध्यक्ष का लड़ चुका है चुनाव
SAB KI BAAT
Jul 11 2025
8310
बदायूं। जानलेवा हमला करने के मामले में एक भाजपा नेता पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस भाजपा नेता ने अध्यक्ष पद के लिए पिछला नगर निकाय चुनाव भी लड़ा था।
मामला ककराला का है। यहां के वार्ड संख्या 16 में रहने वाले सरफराज उर्फ भूरा का आरोप था कि बृहस्पतिवार को वह नगर पालिका बाजार के सामने खड़ा था। इसी बीच भाजपा नेता मरगूब अहमद उर्फ सोनी वहां आया और उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में सरफराज बुरी तरह घायल हो गया था। सरफराज के भाई मसरूर खां ने इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
--------
ककराला से भाजपा ने बनाया था प्रत्याशी
बदायूं। मरगूब अहमद उर्फ सोनी को भाजपा ने पिछले निकाय चुनाव में ककराला नगर पालिका से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। मरगूब के परदादा मुबारक अली खान ककराला
से विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं। इनके दादा जफर अली खान भी नगर पालिका ककराला से अध्यक्ष रहे। इसके अलावा पिता जरगाम जफर खान लगातार तीन बार चुनाव लड़े थे लेकिन वह जीत दर्ज नहीं करा सके। हालांकि 2017 में वह नगर पालिका चुनाव नहीं लड़े थे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT