बेटी से निकाली रंजिश, घर में घुसकर किया अपहरण, फिर चेहरे पर उड़ेल दिया तेजाब
SAB KI BAAT
Oct 08 2024
2630
चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही 14 साल की यशोदा
अमरोहा। परिजनों से चल रही रंजिश में एक पिता-पुत्र ने घर में घुसकर पहले 14 साल की किशोरी का घर में घुसकर अपहरण किया और फिर जंगल में ले जाकर उस पर तेजाब उड़ेल दिया। चार दिन तक किशोरी जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही लेकिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम निवासी प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें 14 साल की यशोदा चौथे नंबर की थी और कक्षा आठ में पढ़ती थी। प्रकाश के बेटे यशवीर के अनुसार, करीब चार साल पहले उनकेक ताऊ की हत्या कर दी गई थी। उसके ताऊ ब्याज पर पैसे देते थे। आरोपित पड़ोसी प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र ने भी उसके ताऊ से पैसे उधार लिए थे लेकिन वापस नहीं किए। पैसे वापस मांगने पर आरोपित उनसे रंजिश मानने लगे थे।
आरोप है कि रविवार आधी रात के बाद बाप और बेटा उनके घर में घुस आए। यशोदा ने दरवाजा खोला तो आरोपित उसका अपहरण करके जंगल में ले गए। यहां आरोपितों ने उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। इसके बाद यशोदी चीखती हुई घर पहुंची। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपित बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT