पुलिस रोक रही थी डंपर...चालक ने होमगार्ड को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
SAB KI BAAT
Oct 08 2024
2720
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक डंपर चालक ने अपना डंपर दौड़ा दिया। इसकी चपेट में दो होमगार्ड आ गए, जिनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने डंपर दौड़ाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे धर लिया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के तिगोड़ा चौराहे पास पुलिस बीते मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस के साथ गांव हज्जामपुर निवापसी होमगार्ड आराम सिंह और होतीपुर गांव निवासी होमगार्ड मनवीर भी थे। इसी बीच वहां एक डंपर आया, जिसे पुलिस ने रोकने को हाथ दिया लेकिन चालक ने डंपर दौड़ा दिया। इसके बाद डंपर ने दोनों होमगार्ड को चपेट में ले लिया। पुलिस की जीप भी डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में घायल आराम सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि मनवीर को काफी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने डंपर को मय चालक पकड़ लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT