विदेश में मिलेगी नौकरी, कहकर ले लिए 84 हजार...एयरपोर्ट पहुंचा तो फर्जी निकला पासपोर्ट
SAB KI BAAT
Mar 18 2025
1170
बदायूं। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक को ठग लिया गया। ठग ने उससे 84 हजार रुपये ले लिए और फर्जी पासपोर्ट थमा दिया। युवक जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पासपोर्ट फर्जी होने का पता चला।
शहर के मोहल्ला कबूलपूरा निवासी अनस काफी समय से नौकरी ढूंढ रहा है। कुछ महीने पहले बिसौली के एक व्यक्ति से उसका परिचय हुआ। धीरे-धीरे निकटता बढ़़ी तो उस व्यक्ति को अनस ने नौकरी ढूंढने की बाबत बताया। इस पर आरोपित ने अनस को विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। अनस उसकी बातों में फंस गया और उसे 84 हजार रुपये दे दिए। आरोपित ने अनस को एक पासपोर्ट भी बनवाकर दिया।
अनस के अनुसार, जब वह उस व्यक्ति के कहे अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां उसका पासपोर्ट फर्जी बताया गया। इसके बाद वह घर लौट आया और आरोपित से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर उस व्यक्ति ने अनस को धमकी दी। अनस ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter