बेटी कर रही भाजपा का प्रचार...पिता 'हाथी' पर सवार होने को तैयार

बेटी कर रही भाजपा का प्रचार...पिता 'हाथी' पर सवार होने को तैयार

बदायूं। सपा से अलग होने तथा खुद की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आने वाले दिनों में हाथी पर सवार होने को तैयार हैं। चर्चा है कि कुछ ही दिनों में वह बसपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर सकते हैं। इधर सांसद संघमित्रा मौर्य जहां मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहीं हैं तो पिता स्वामी प्रसाद मैनपुरी से बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव का चुनाव प्रचार करने में लगे हैं। बीती चार मई को उन्होंने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा भी की। (नीचे और पढ़ें) -


करीब आठ साल पहले पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाकर बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद पिछले दिनों सपा से भी अलग हो गए थे और खुद की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन कर लिया था। कुछ जगहों से उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भी उतारे थे। अब चर्चा है कि जल्द ही वह एक बार फिर बसपा का दामन थाम सकते हैं। वह आखिरी चरण के चुनाव में बसपा से चुनाव भी लड़ सकते हैं। खास बात ये है कि जहां उनकी बेटी मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रही हैं वहीं वह स्वामी प्रसाद बसपा प्रत्याशी के पक्ष में लगे हैं। बाप-बेटी का आमना सामना ही वहां के चुनाव को रोचक बना रहा है। 

------

दीपक केएस ने किया पोस्ट

बदायूं। खुद को संघमित्रा मौर्य के पति बताने वाले दीपक केएस ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इसके कुछ अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। (देखिये पोस्ट)


--------
संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

'नाग' और 'सांप' को तो नहीं कुतर पाया 'नेवला', पर बेटी को....

- पहले प्यार, फिर तकरार, एक दूसरे पर पलटवार और अब....

https://sabkibaat.in/post/deepak-ks-can-fight-election-against-sanghmitra

- 'संकट' में संघमित्रा...पिता बोले- 'बेटी कहने में आती है शर्म', कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट

https://sabkibaat.in/post/sanghmitra-in-trouble

- तो टिकट नहीं... 'राजा दशरथ' निकले सांसद के आंसुओं के 'जिम्मेदार'

https://sabkibaat.in/post/ticket-was-not-responsible-of-the-tears

- तो क्या पिता के साथ जाएंगी संघमित्रा मौर्य ?....कुशीनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद

https://sabkibaat.in/post/where-will-go-sanghmitra-maurya

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto