ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
SAB KI BAAT
Apr 16 2025
1890
बदायूं। सड़क पार करते समय पांच साल की बालिका को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक के चालक और हेल्पर को पकड़ लिया और उसे पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जैसे तैसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। आक्रोशित लोगों ने रोड पर बल्लियां लगाकर जाम भी लगा दिया।
हादसा दातागंज क्षेत्र के बरेली सीमा पर बसे गांव सेनपुर में बुधवार शाम को हुंआ। गांव निवासी पप्पू की पांच साल की बेटी चांदनी रोड पार कर रही थी कि तभी दातागंज की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक से कुचलने से मौके पर ही चांदनी की मौत हो गई। सड़क किनारे तमाम घर भी बने हैं तो गांव वाले मौके पर जमा हो गए और ट्रक के चालक और हेल्पर को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जैसे तैसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इधर आक्रोशित लोगों ने बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बल्लियां डाल दीं। देर शाम तक जाम लगा रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter