टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में गौरयान्वी सिंह ने किया विद्यालय टॉप

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में गौरयान्वी सिंह ने किया विद्यालय टॉप

बदायूं। सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गौरयान्वी सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। 

इसके अलावा आद्रिका पांडेय व अनुपम राठौर 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे जबकि नव्या गुप्ता ने 94.4 प्रतिशत पाकर तृतीय, प्रखर गर्ग ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ तथा पीहू गुप्ता एवं अनंत दत्त ने 92 प्रतिशत अंक पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मोहम्मद नबील ने 91.4 प्रतिशत अंकर पाकर छठा स्थान प्राप्त किया। 

विद्यालय का बेहतर परीक्षा परिणाम रहने पर प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और कठिन परिश्रम का यह परिणाम है। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी  विद्यालय के बच्चे विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto