पहले बेचैनी हुई, फिर बेहोशी छाई...इतने चुपके से 'मौत' आई
SAB KI BAAT
Mar 22 2025
2820
बदायूं। कछला में चिकित्सकीय कार्य करने वाले एक व्यक्ति को मौत ने इतनी खामोशी से जकड़ लिया कि किसी को खबर तक नहीं हुई। काफी देर तक तो लोग उन्हें लेटा हुआ समझते रहे।
बिसौली तहसील क्षेत्र के आसफपुर कस्बा निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा कछला कस्बे में चिकित्सकीय कार्य करते थे। उनका यहां क्लीनिक है और वह रोजाना आसफपुर से आते थे। शनिवार को जब वह आसफपुर से कछला आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कछला के पास पहुंचते ही राकेश ने अपनी बाइक रोक दी। उन्हें बेचैनी सी हो रही थी। कुछ ही देर में उन्होंने बाइक खड़ी कर दी और एक ढाबे के पास लेट गए। काफी देर तक लोग कुछ नहीं समझ सके लेकिन ज्यादा देर हो जाने पर वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वाले भी आ गए और शव को अपने घर ले गए। माना जा रहा है कि राकेश शर्मा को हार्टअटैक आया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT