कबूलपुरा में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को घंटों लग गए बुझाने में
SAB KI BAAT
Mar 22 2025
2290
बदायूं। शहर में पुराने टायरों के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भी उसे बुझाने में घंटो लग गए।
शहर के मोहल्ला मुस्तफागंज निवासी शारिक का कबूलपुरा में पुराने टायर्स का गोदाम है। शुक्रवार देर रात किसी तरह इन टायर्स में आग लग गई। पहले धुंआ उठा और देखते ही देखते गोदाम से लपटें उठने लगीं। बताया जाता है कि गोदाम में लकड़ियां भी रखी थीं, जिससे आग ने और ज्यादा विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। गोदाम बंद होने के कारण लोग आग बुझाने में भी कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी आ गई लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उन्हें भी आग बुझाने में घंटो लग गए।
(फोटो- प्रतीकात्मक)
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
