सोते समय सिर पर धारदार हथियार मारकर किसान की हत्या
SAB KI BAAT
Jul 04 2025
1770
बचने का मौका तक नहीं मिला किसान को, खून से लथपथ हो गया था शव
सब की बात न्यूज
बदायूं। बिल्सी में सोते समय एक किसान की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
बिल्सी के गांव शहजादनगर निवासी 70 वर्षीय रामपाल शर्मा किसान थे। बृहस्पतिवार रात वह घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सोए थे। इसी बीच किसी ने उनके सिर पर किसी तेज धारदार हथियार से वार कर दिया। वार इतना तेज था कि रामपाल को बचने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़
दिया। परिवार वालों का कहना है कि चीख सुनकर जैसे ही वे घर के बाहर आए तो तीन लोग भाग रहे थे। उन्होंने ललकारते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे हथियार लहराते हुए भाग गए।
-------
एक जुलाई को हुआ था विवाद
बदायूं। परिवार वालों के अनुसार, हत्या करने वाले लोगों से रामपाल का विवाद हो गया था। दरअसल वे लोग शराब पीकर उनके घर के सामने गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। रामपाल शर्मा ने इसका विरोध किया था तो आरोपित झगड़ा करने लगे थे। इसी के कारण बीती रात उनकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि परिवार वाले हत्यारों पर एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण होने का आरोप भी लगा रहे हैं।
-------
गांव में एक व्यक्ति द्वारा हत्या करने की चर्चा
बदायूं। बताते हैं कि परिवार वालों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है लेकिन गांव में चर्चा है कि हत्या करने वाला एक ही व्यक्ति है और वह मानसिक रोगी है। उसका और रामपाल का कुछ दिन पहले विवाद हो गया था, जिसके कारण उसने रामपाल की हत्या कर दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT