पति का मर्डर किया, लाश को नहलाकर बेड पर लिटा दिया...फिर बोली-'बाथरूम में गिर गए थे'

पति का मर्डर किया, लाश को नहलाकर बेड पर लिटा दिया...फिर बोली-'बाथरूम में गिर गए थे'

लकड़ी का डंडा मारकर की पति की हत्या, बचने को बनाई कहानी, पर पुलिस ने धर लिया

पत्नी के अनुसार, पति के घर की नौकरानी से थे अवैध संबंध

सब की बात न्यूज। बेंगलुरू में एक पत्नी ने डंडा मारकर अपने पति की हत्या कर दी। बचने के लिए उसने बाथरूम में पति के गिरकर मरने की कहानी बनाई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच उगल दिया। पत्नी ने पति को मारकर उसकी लाश को नहलाया, फिर तौलिये से पोछा और उसके बाद बेड पर लिटा दिया। 

घटना शहर के एसजी पाल्या इलाके की है। यहां भास्कर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी श्रुति के साथ रहता था। बताया जाता है कि उनके बीच अक्सर विवाद रहता था, जिसका कारण भास्कर का उसकी घरेलू नौकरानी से अवैध संबंध बताया जा रहा है। इस कारण श्रुति भास्कर से काफी नाराज रहती थी। इस बार जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो श्रुति ने एक डंडा भास्कर के सिर पर मार दिया। भास्कर गिरा तो श्रुति ने ताबड़तोड़ और वार कर दिए, जिससे उसकी मौता हो गई। 

------

पुलिस पहुंची तो बनाई मनगढंत कहानी

सब की बात न्यूज। बताते हैं कि हत्या के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो भास्कर का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर जांच की तो भास्कर का शरीर हल्का गीला था। पूछताछ में श्रुति ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने बताया कि भास्कर नशे में बाथरूम गए थे, जहां वह फिसलकर घायल हो गए। उनके चोट लगने के बाद उसने उन्हें नहलाया और फिर बेड पर लिटा दिया। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। 

------

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली सच्चाई

सब की बात न्यूज। पुलिस ने भास्कर की मौत को अप्राकृतिक मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में आया कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु का प्रहार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने श्रुति से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद श्रुति ने जो कहानी बताई, उसकी जड़ अवैध संबंध निकलकर आई। उसने बताया कि भास्कर का अपनी घरेलू नौकरानी से अवैध संबंध था। इससे उन दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी उनका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उसने डंडा भास्कर के सिर पर मार दिया था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto