मदर एथीना स्कूल में ईको-क्लब द्वारा ‘डॉल्फिन संरक्षण अभियान’ का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में ईको-क्लब द्वारा ‘डॉल्फिन संरक्षण अभियान’ का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के ईको क्लब द्वारा बृहस्पतिवार को ‘डॉल्फिन संरक्षण अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देशभर के स्कूलों में डॉल्फिन संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन बुद्धिमान समुद्री जीवों के महत्व और उनके आवासों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत मदर एथीना स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को डॉल्फिन के जीवन चक्र, उनके सामने आने वाले खतरों जैसे प्रदूषण और अवैध शिकार और उनके संरक्षण के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों के बारे मे जानकारी दी गई। ‘डॉल्फिन संरक्षण अभियान’ पर एक विशेष फिल्म का भी प्रर्दशन किया गया।  

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा प्रदान करना है बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto