शादी करने के एक साल बाद बोली युवती... 'धर्म परिवर्तन करने को दबाव डाल रहे ससुराल वाले'
SAB KI BAAT
Jun 25 2024
1940
बदायूं। करीब एक साल पहले मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती ने ससुराल वालों पर उसका धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है। युवती के आरोप पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को कोतवाली पहुंची शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कहा कि ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। वह शाकाहारी है लेकिन ससुराल वाले जबरन उससे न केवल मांसाहार वाला खाना पकवाते थे बल्कि खाने का भी दबाव बनाते थे। वह उसे मुस्लिम धर्मस्थलों पर जबर्दस्ती ले जाते थे और मुस्लिम रीति रिवाज अपनाने को कहते थे। जब उसने विरोध किया तो उससे मारपीट की जाने लगी। सोमवार शाम सात बजे भी ससुराल वालों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती के आरोप पर पुलिस ने युवती के पति अजीम, सास रेशमा बेगम, ससुर शाकिर अली समेत अजीम के भाई नदीम व बहन सायमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
--------
बोली युवती- 'झांसे में लेकर कर ली थी शादी'
बदायूं। एक साल पहले मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती का कहना है कि वर्तमान में उसकी आयु 24 साल है। जब वह 17 साल की थी तो अजीम ने उसे अपने जाल में फंसाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। इसके बाद से वह उसका यौन शोषण कर रहा था। करीब एक साल पहले अजीम ने उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया तो उसने मजबूरी में कोर्ट में अजीम के पक्ष में बयान दे दिए थे। तभी से वह उसके साथ रही है। अब उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
491
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
