अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भाजपा कार्यालय पर मनाया दीपोत्सव

अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भाजपा कार्यालय पर मनाया दीपोत्सव

अटल जन्मशताब्दी वर्ष में कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन 

अटल के मार्ग पर देश को आगे बढ़ा रही मोदी सरकारः राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यालय पर दीपोत्सव (दीप प्रज्ज्वलन) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सादगी, ईमानदारी और मजबूत नेतृत्व की पहचान दी। उन्होंने आम आदमी की चिंता को हमेशा प्राथमिकता दी और देश को आगे बढ़ाने का काम किया। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार अटल के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। 


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर मजबूत होकर उभरा है। अटल द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए भाजपा सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास को आम जन तक पहुंचाया है। अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।


दीपोत्सव कार्यक्रम में हरप्रसाद सिंह पटेल, अशोक भारतीय, बुद्धपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, मनोज मसीह, ग्रीशपाल सिसौदिया, सोवरन सिंह राजपूत, राघवेंद्र यादव, डॉ. आशीष शर्मा, केशव चौहान, अमिता उपाध्याय, वीरेंद्र राजपूत, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, रचित साहू, रवि बाबू, पंकज शर्मा, ममता वर्मा, नीतू मिश्रा, अनुभव उपाध्याय आदि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto