शास्त्री चौक पर किया गया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

शास्त्री चौक पर किया गया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

श्री गुरुगोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन में उमड़ी भीड

बदायूं। खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में एक विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला से प्रारंभ हुआ जो टिकटगंज होते हुए शास्त्री चौक पर पहुंचा। 

यहां विश्व हिंदू समाज और भक्ति जागरण समाज सेवा समिति तथा विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा करके और प्रसाद वितरण करके कीर्तन का स्वागत किया गया। पंच प्यारों का स्वागत डॉ. आशु नारंग, डॉ. अजीत पाल सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, नीरज रस्तोगी, वीरेंद्र ढींगरा, संजय अरोड़ा, राहुल चौबे, डॉ. उमाशंकर राही,महेश मित्र द्वारा किया गया। गुरुद्वारा कमेटी की प्रधान रजनी अनेजा का स्वागत बीवी गुरमीत कौर और हिंदू समाज की महिलाओं द्वारा किया गया। 

इस मौके पर गुरुगोबिंद सिंह महाराज और उनके साहिबजादो के बलिदान को याद किया गया। सरदार तरनदीप सिंह, विक्रम सक्सेना, मनोज मिश्रा, सुमित सक्सेना, अमित सक्सेना, जितेंद्र गुप्ता द्वारा सर्व संगत को प्रसाद वितरण किया गया। मंच का संचालन सरदार भगत सिंह द्वारा किया गया। उमाशंकर राही और महेश मित्र ने गुरु तेग बहादुर और गुरुगोबिंद सिंह महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और हिंदू समाज को उनके बलिदानों की गाथा का श्रवण कराया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto