बदायूं। उसहैत में चल रही रामलीला में सोमवार को रावण दहन के बाद राम के राजतिलक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय किया, जिन्हें देखने को भारी भीड़ जुटी।
रामलीला मेला महोत्सव उसहैत मे ध्रुवदेव गुप्ता की अध्यक्षता मे हुआ। भगवान राम ने रावण की नाभि मे तीर मारकर रावण दहन किया। उसके बाद दातागंज क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रभु राम का राजतिलक किया। इसके बाद रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष उसहैत को स्मृति चिन्ह देकर, राम नाम का पटका पहनाकर व रामपरिवार का चित्र देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामराज की गाथाओं का मंचन होना हर नगर व क्षेत्रवासी के लिये शुभ-लाभ व उन्नति का प्रतीक होता है। जिस नगर में रामलीला मंचन के कार्यक्रम होते हैं वह नगर और उस नगर के वासी भगवान राम की कृपा के पात्र होकर खुशहाल जीवन पाते है। इस आयोजन के लिए रामलीला मेला कमेटी उसहैत बधाई की पात्र है ।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता व नरेश चन्द्र गुप्ता ने उसहैत के
सभी सभासदों व मेला कमेटी के आयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, सुरेश कुमार, हसरत, मुजीब, सोनपाल, प्रदीप बाल्मीकि, ठाकुर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT