इस जगह सरकारी तालाब की जमीन पर हो रहा कब्जा...भूमाफिया की शिकायत
SAB KI BAAT
Apr 20 2024
3030
बदायूं। सैदपुर के मोहल्ला झंडा स्थित एक सरकारी तालाब समेत जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की गई है। (नीचे और पढ़ें) -

कस्बे के वसीम अकरम पुत्र मुख्तयार खां द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा गया है कि नगर पंचायत सैदपुर में गाटा संख्या 757 सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज है तथा गाटा संख्या 755 खलिहान है। इस पर कस्बे के कुछ भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं तथा उस पर प्लॉटिंग कराकर जमीन बेच रहे हैं। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन समेत एक जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं, जिनकी शह पर भूमाफिया के हौंसले बुलंद हैं। (नीचे और पढ़ें) -


उनका कहना है कि कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत एसडीएम बिसौली से की गई थी, जिस पर काम रुक गया था लेकिन अब भूमाफिया ने फिर से यहां काम शुरू करा दिया है। इधर, एसडीएम कल्पना जायसवाल का कहना है कि इसको दिखवाते हैं। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा है तो कार्रवाई होगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT