बदायूं के इस छात्र और छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पाया स्थान

बदायूं के इस छात्र और छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पाया स्थान

बदायूं की नियति वार्ष्णेय ने हाईस्कूल परीक्षा मे प्रदेश में पाया सातवां स्थान

बिल्सी के रोहित चौहान रहे प्रदेश में नौवें स्थान पर

बदायूं। बदायूं की नियति वार्ष्णेय ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 में प्रदेश में सातवां स्थान पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। नियति उझानी स्थित अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। नियति ने 600 में से 584 अंक पाए हैं। 97.33 प्रतिशत अंक पाकर वह पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं हैं। वह रमनेश प्रकाश वार्ष्णेय की पुत्री हैं। इसके अलावा भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के छात्र रोहित चौहान प्रदेश में नौवें स्थान पर रहे हैं। (नीचे और पढ़ें) -


रोहित के पिता भुवेंद्र सिंह चौहान का दो साल पहले निधन हो चुका है। उनकी माता अंजलि गांव गुधनी की प्रधान रहीं है। 

इधर, इंटरमीडिएट में श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पार्थ वैश्य ने 96.60 प्रतिशत और उझानी के एसकेएसकेएस अग्रवाल कॉलेज की पल्लवी शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto