बच्चे बनेंगे हुनरमंद...मनोरंजन के साथ विभिन्न विधाओं में होंगे पारंगत

बच्चे बनेंगे हुनरमंद...मनोरंजन के साथ विभिन्न विधाओं में होंगे पारंगत

बदायूं। सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल कादरचौक में बच्चों को हुनरमंद बनाने तथा उनकी विभिन्न प्रकार की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही आकार देने के लिए समर कैंप का शुभारंभ कर दिया गया।

यह कैंप दस दिन तक चलेगा जहां बच्चों को विभिन्न विधाओं में न केवल प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि उन्हें खेल-खेल में सिखाया भी जाएगा। मंगलवार को पहले दिन स्कूल में बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया तो बच्चों ने क्राफ्ट के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया।

आगामी दिनों में डांस, सिंगिंग, बिल्ड ए टेंट, मेंहदी, पॉटरी, लिटरेचर रीडिंग, बैलून फाइट, कुकिंग विदआउट फायर,  रंगोली, हैंडीक्राफ्ट, आई स्पाई गेम, डेकोरेट योर क्लासरूम आदि गतिविधियां संचालित कराई जाएंगी। बच्चों में भी इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर बेहद उत्साह रहा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto